आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। यहां कृषि विभाग की अधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार की शाम 4 बजे से पटना से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे 36 घंटे बाद छपरा के मशरक थाना इलाके से बरामद किया है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…
टॉप 15 खबरें…
1. अर्यमा स्टेशन पर एक लड़के के साथ जाती दिखी
पटना में कृषि विभाग की अधिकारी अर्यमा दीप्ति शुक्रवार की शाम 4 बजे से पटना से लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे 36 घंटे बाद छपरा के मशरक थाना इलाके से बरामद किया है। पिछले 5 घंटे से बख्तियारपुर थाने में अर्यमा से पूछताछ की गई। बाढ़ SDPO आनंद कुमार सिंह ने बताया कि, अर्यमा ने पूछताछ में बताया कि वह अपनी सहेली को जन्मदिन का सरप्राइज देने गई थी। पूरी खबर पढ़ें
2. PCS अफसर पिता ने दो मासूमों का किया अंतिम संस्कार
छपरा में धुंए से दम घुटने से अपने दोनों बच्चों को खोने वाले पिता विजय कुमार सिंह की पत्नी भी क्रिटिकल बनी हुई है। उनका शुगर लेबल बढ़ गया है और बीपी काफी लो हो गया है। PCS अफसर विजय कुमार सिंह कहते हैं कि, ‘अभी तीन दिन पहले ही उन्हें नानी के यहां छोड़कर गया था। जब जाने लगा तो बेटा बोला कि पापा मुझे चिप्स खानी है। मैंने कहा था कि अब आऊंगा तो चिप्स लेकर आऊंगा, लेकिन मैं अपने बच्चे को चिप्स भी नहीं खिला सका।’ पूरी खबर पढ़ें
3. ‘तेजप्रताप यादव मेरी हत्या की साजिश रच रहे’
राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी के संरक्षक तेजप्रताप यादव के खिलाफ पटना के बेऊर थाने में उनकी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता संतोष रेणु यादव ने शिकायत की है। संतोष रेणु का कहना है कि तेजप्रताप उनकी हत्या की साजिश रच रहे है। साथ ही उन्होंने सम्राट चौधरी से मदद की गुहार लगाई है। पूरी खबर पढ़ें

4. बेगूसराय में 31 दिसंबर तक स्कूल बंद, गयाजी सबसे ठंडा
बिहार में ठंडी पछुआ हवा चल रही है, जिससे हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है। शनिवार को बिहार के 7 जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे शीतलहर जैसी स्थिति बन गई है। पिछले 24 घंटे में गयाजी सबसे ठंडा जिला रिकॉर्ड किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें
5. भास्कर का पोल: 46% ने कहा-डिप्टी CM ठीक कर रहे
डिप्टी CM विजय सिन्हा के जनता दरबार को लेकर बिहार राजस्व सेवा संघ ने मुख्यमंत्री को लेटर लिखकर शिकायत की है। लेटर जारी कर संघ ने कहा है कि जनता दरबार के नाम पर डिप्टी CM अफसरों को अपमानित कर रहे हैं। खड़े-खड़े सस्पेंड कर दूंगा, जज ने हड़बड़ी में फैसला कैसे सुनाया, जनता के सामने जवाब दो, अब पब्लिक काम लटकाया तो ठीक नहीं होगा, DM, SP सुन रहे हो ना इस तरह की भाषा नहीं चलेगी। पूरी खबर पढ़ें

6. जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी, 9 ट्रेन डायवर्ट
बिहार के जमुई में सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरी। हादसा पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह–झाझा रेलखंड पर शनिवार बरुआ नदी पर बने रेलवे ब्रिज संख्या 676 के पास रात करीब 11:40 बजे हुआ। पूरी खबर पढ़ें
7. भागलपुर में 20 दिसंबर को प्लानिंग की, 2 लाख देकर मर्डर कराया
भागलपुर के नाथनगर इलाके में चार दिनों से लापता 30 साल के अभिषेक कुमार की बॉडी के तीन टुकड़े में मिली थी। सिर और पैर गायब था, केवल धड़ मिला। हाथ प्लास्टिक की रस्सी से बंधे थे, फिर जैकेट में बांध कर प्लास्टिक के बोरे में बंद कर दफनाया गया था। अभिषेक की हत्या की साजिश 20 दिसंबर को ही रची गई थी। पूरी खबर पढ़ें

8. ‘बेटी के साथ गैंगरेप किया फिर गला रेतकर मार डाला’
छपरा में 26 दिसंबर को रेलवे ट्रैक पर प्राइवेट नर्सिंग होम में काम करने वाली ANM की लाश मिली। उसकी जीभ बाहर थी और एक आंख पर गहरा जख्म। मृतक के पिता का आरोप है कि नर्सिंग होम के संचालक डॉ. पंकज और वहां काम करने वाले 2 स्टाफ ने बेटी के साथ रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। राज को छिपाने के लिए लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। पूरी खबर पढ़ें
9. कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नेताओं ने निकाली पदयात्रा
बिहार समेत पूरे देशभर में कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस पर बिहार कांग्रेस आज सदाकत आश्रम से गांधी मैदान तक VB- जी रामजी के खिलाफ पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा महात्मा गांधी की विरासत के सम्मान में और मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर है। इसके बाद गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। पूरी खबर पढ़ें

10. भोजपुर में 6 दिनों से लापता बच्चे का शव कुएं में मिला
भोजपुर में छह दिनों से गायब बच्चे का शव कुएं में मिला है। परिजनों ने पहले के विवाद में किडनैप कर हत्या का आरोप लगाया है। शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। घटना बड़हरा थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान रजनीकांत पांडेय के बेटे आदित्य(10) के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें
11. हिंदू लड़की को गर्लफ्रेंड बनया, थावे मंदिर में एक करोड़ चुराए
अगर मुझे पति की असलियत पता होती कि वह मंदिर में चोरी जैसे घिनौने काम में शामिल है, तो कभी उससे शादी नहीं करती। इजमामूल ने अपनी पहचान छिपाकर मुझे धोखे में रखा। इसी कारण मैंने हिंदू होकर भी मुस्लिम से शादी की थी। अगर मुझे सच्चाई पता होती तो वह ऐसी हरकत नहीं करने देती। उसे उसकी गलती के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ये कहना है गोपालगंज में थावे मंदिर में चोरी के आरोपी इजमामूल की पत्नी का। पूरी खबर पढ़ें

12. गयाजी में अवैध खनन रोकने पहुंचे रेंजर पर जानलेवा हमला
गयाजी के अवैध बालू खनन को लेकर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। अब सरकारी अफसर भी उनके निशाने पर हैं। बाराचट्टी प्रखंड के भलुआ इलाके में रविवार तड़के वन विभाग के रेंजर अरविंद कुमार पर बालू माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। पत्थरबाजी में रेंजर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाराचट्टी में भर्ती कराया गया है। पूरी खबर पढ़ें
13. गिरिराज बोले- हर हिंदू को अपने घर में शस्त्र रखना चाहिए
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री पर हमला बोला है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद सौगत राय के बयान पर कहा कि ममता बनर्जी को अब बंगाल का मोह छोड़ देना चाहिए। उन्हें बांग्लादेश जाकर वहां का प्रधानमंत्री बन जाना चाहिए। पश्चिम बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए रेड कार्पेट बिछाया गया है। पूरी खबर पढ़ें

अब वो खबर जो हटकर है
14. मोतिहारी में डांसर्स के साथ डांस करते दिखा सरकारी टीचर
मोतिहारी से एक सरकारी स्कूल के शिक्षक का ऑर्केस्ट्रा की नर्तकियों के साथ डांस करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब आठ महीने पुराना है, लेकिन इसके सामने आने के बाद शिक्षा विभाग और समाज में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें

जानिए कल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
15. बिहार के 32 जिलों में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट
बिहार के 32 जिले में कोल्ड डे और कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिलेगी। पटना मौसम विभाग के मुताबिक, घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच नए साल की शुरुआत होगी। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी। पूरी खबर पढ़ें