Palwal Latest News : हरियाणा के पलवल शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां गली में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. युवक का शव सुबह कॉलोनी के चौक पर खून से लथपथ हालत में मिला. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं.