कोटा में 20 मिनट में कुत्ते ने 2 बच्चों को काटा।
कोटा में डॉग बाइट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। अब बंधा धर्मपूरा इलाके में 20 मिनट के भीतर एक के बाद 3-3 साल के दो मासूम बच्चों पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले दोनों बच्चों के गाल व कान के पास घाव हुए है। परिजन दोनों को इलाज के लिए न्यू मे
हमले दोनों बच्चों के गाल व कान के पास घाव हुए है।
बंधा धर्मपुरा निवासी रामकरण ने बताया कि उसका 3 साल का भतीजा अंकित घर के बाहर खेल रहा था। अचानक से आवारा कुत्ता दौड़ता हुआ आया और अंकित पर झपट पड़ा। अंकित के रोने व चिल्लाने की आवाज सुनकर घर मे मौजूद परिजन बाहर निकले। कुत्ता भाग चुका था। अंकित के गाल (जबड़े के पास) व कान के पास से खून निकल रहा था। उसे तुरंत न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लाए। अंकित के इंजेक्शन लग रहा था। उसी समय एक ओर घायल बच्चे इशू (3) को हॉस्पिटल लाया गया। इशू के भी गाल व कान के पास घाव थे।
रामकरण ने बताया कि इशू पुत्र राजू गुर्जर भी बंधा धर्मपुरा में रहता है। दोनों परिवार करीब 1 किमी की दूरी पर रहते है। कुत्ते ने पहले अंकित को काटा। फिर 1 किमी दूर जाकर इशू पर अटैक किया। दोनों बच्चों का मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में प्राथमिक इलाज किया। फिर मौके पर मौजूद स्टाफ ने इलाज के लिए 12-13 किमी दूर जेके लोन हॉस्पिटल जाने को कहा। हम जेके लोन हॉस्पिटल की बजाय बच्चों को निजी हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टर ने बच्चों के इंजेक्शन लगाया है। बच्चों को घर ले आए।
रामकरण ने कहा कि निगम की टीमें आवारा कुत्तों को पकड़कर इंजेक्शन लगाकर बंधा धर्मपुरा में छोड़ जाती है। यहां बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते है। लोग डर के साए में रहने को मजबूर है।
न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ. सुनील मीणा ने कहा कि दोनों बच्चों के फेस पर डॉग बाइट हो रहा था। उनका प्राथमिक उपचार किया। हॉस्पिटल में बच्चा वार्ड नहीं है। इसलिए दोनों को इलाज के लिए जेके लोन रैफर किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.