Samudrik Shashtra: सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक शरीर के अलग-अलग अंगों पर तिल का स्थान और दिशा, व्यक्ति के भाग्य, स्वभाव और जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं, खासकर होंठ के दाहिने ऊपरी भाग पर तिल शुभ माना जाता है. जानते हैं देवघर के पंडित नंद किशोर मुदगल का इस बारे में क्या कहना है.
क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के पागल बाबा आश्रम स्थित मुदगल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने जानकारी देते हुए कहा कि सामुद्रिक शास्त्र में बताया गया है कि शरीर के किस हिस्से में तिल है और वह किस ओर है, इसका व्यक्ति के जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है. पुरुष और महिला के लिए तिल के शुभ-अशुभ फल भी अलग-अलग माने गए हैं. यही कारण है कि तिल को केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं, बल्कि एक संकेतक माना गया है.
पुरुष के दाहिने तरफ तिल बेहद भाग्यशाली
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल बताते हैं कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर पुरुष के शरीर के दाहिने भाग में तिल हो, तो इसे शुभ माना जाता है. ऐसे पुरुष जीवन में तरक्की करते हैं और समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं. वहीं, यदि महिला के दाहिने भाग में तिल हो, तो इसे अशुभ संकेत माना गया है और ऐसे मामलों में जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
ऊपरी होंठ के दाहिने तरफ तिल बेहद शुभ
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर किसी पुरुष के ऊपरी होंठ के ऊपर दाहिनी ओर तिल हो, तो वह व्यक्ति बेहद भाग्यशाली माना जाता है. ऐसे लोग धनवान होते हैं और उनके जीवन में पैसों की कभी कमी नहीं होती. उन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं आसानी से प्राप्त होती हैं. हालांकि ऐसे लोग धन कमाने के साथ-साथ खर्च भी खूब करते हैं. उनका स्वभाव उदार होता है और वे दिल खोलकर खर्च करते हैं. जरूरतमंदों की मदद करना, परिवार और दोस्तों पर पैसे खर्च करना उनकी आदत में शामिल होता है. कुल मिलाकर, ऐसे लोग ऐशो-आराम और खुशहाल जीवन जीते हैं.
तिल भविष्य और स्वभाव के बारे में संकेत करता है
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, शरीर पर मौजूद तिल हमें हमारे भविष्य और स्वभाव के बारे में कई संकेत देते हैं. हालांकि इन बातों को अंधविश्वास नहीं, बल्कि एक परंपरागत विद्या के रूप में देखना चाहिए. तिल के ये संकेत व्यक्ति को खुद को समझने और जीवन की दिशा तय करने में मदद कर सकते हैं.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.