अंकिता भंडारी हत्याकांड में वायरल ऑडियो-वीडियो के मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों पर भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की छवि धूमिल करने का आरोप है।
गौतम शिरोमणि गुरु रविदास शिव महापीठ के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और संत शिरोमणि गुरु रविदास अखाड़ा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। दोनों संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी डॉ.धर्मेंद्र कुमार की ओर से बहादराबाद थाने में तहरीर दी गई है।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर जानबूझकर ऐसे ऑडियो-वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं जिनमें अंकिता भंडारी हत्याकांड को आधार बनाकर भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम की छवि खराब की जा सके।
Ankita Murder Case: वीआईपी के नाम को लेकर फिर लोगों में उबाल, प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन