बलौदाबाजार में बुधवार को सर्व हिंदू समाज के आह्वान पर धर्मांतरण के विरोध में पूर्ण बंद का आयोजन किया गया, जो सफल रहा। सुबह से ही सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे और सड़कें सुनसान रहीं। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवाओं ने अपनी उपस्थि
इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने धर्मांतरण का कड़ा विरोध करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है, लेकिन डरा-धमाकर या प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराना गलत है। ऐसे लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज होना चाहिए।
हिंदू समाज के जागरूक होने का किया आह्वान
कार्यक्रम को पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन और मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष खोडस राम कश्यप ने भी संबोधित किया। उन्होंने धर्मांतरण रोकने और हिंदू समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। प्रमोद शर्मा ने कहा, जो हिंदुओं की बात करेगा, वही हिंदुस्तान पर राज करेगा।
हिंदू संगठनों के समाज प्रमुखों रेवा राम साहू और राधेश्याम पटेल ने भी लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक एकजुटता बनाए रखने और धर्मांतरण जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ मजबूती से खड़े होने पर जोर दिया। समारोह में उपस्थित जनसमूह ने बंद की सफलता और अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। यह बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।