जिला प्रशासन ने एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 पर मिलीं 774 शिकायतों का निपटारा किया गया है। डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि प्लॉटों की सफाई न करवाने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 204 प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किए गए हैं। 23 मामलों में रेड एंट्री के लिए सिफारिश की गई है।
वहीं, सफाई पसंद व्यक्तियों द्वारा प्लॉटों की सफाई करवाने के अलावा चारदीवारी भी करवाई जा रही है। उन्होंने अन्य प्लॉट मालिकों को भी अपने खाली पड़े प्लॉटों की सफाई और चारदीवारी करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा न करने की स्थिति में विभाग द्वारा सफाई करवाई जाएगी, जिसका खर्चा जुर्माने के रूप में प्लॉट मालिकों से ही वसूल किया जाएगा।
टेलीकॉम और इंटरनेट की सुविधा प्रदान करने वाली कंपनियों की शहर में लटकती, ढीली, गैर-उपयोगी और खराब तारें हटाने के अभियान का भी जायजा लिया। उन्होंने बताया कि एक्शन हेल्पलाइन के माध्यम से ऐसी 60 शिकायतों का समाधान किया गया है। अब तक 241 बेसहारा पशु गौशालाओं में भेजे गए हैं।
डीसी ने कहा कि लोग खाली प्लॉटों में कूड़ा फेंकने संबंधित सूचना, लोकेशन सहित एक्शन हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर 96462-22555 पर भेज सकते हैं। इसके अलावा फोकल प्वाइंट, औद्योगिक क्षेत्र में उद्योग या बुनियादी ढांचे के बारे में भी इसी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दी जा सकती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.