चंडीगढ़ | नशीले पदार्थों के खिलाफ वर्ष 2025 के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत रिकॉर्ड 3,738 एफआईआर दर्ज हुईं। साथ 6,801 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि वर्ष 2020 से 2025 के बीच राज्य में एनडीप
.
इनमें सबसे ज्यादा 169 यूपी, पंजाब से 147, राजस्थान से 64 व दिल्ली से 45 आरोपी पकड़े। विदेशी नागरिकों में 26 नाइजीरियाई, 6 नेपाली और 1 सेनेगल (अफ्रीका) के नागरिक की गिरफ्तारी हुई, जो राज्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय ड्रग कार्टेल से निपटने की क्षमता को दर्शाता है।
त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए राज्य में चार और एनडीपीएस फास्ट ट्रैक कोर्ट खोली जाएंगी। गृह विभाग द्वारा प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। यह कोर्ट यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम और रोहतक में खुलेंगी। वर्ष 2025 में 457 वाणिज्यिक एनडीपीएस केस दर्ज किए व 1,227 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जो बीते 6 वर्षों में सर्वाधिक है।
इस अवधि में कुल 2,224 वाणिज्यिक एफआईआर व 5,824 गिरफ्तारियां हुईं। एंटी-नारकोटिक्स टीमों ने वर्ष में 586 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनमें 553 अन्य राज्यों से और 33 विदेशी नागरिक थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.