रीवा जिले में सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो में सवार 6 लोग अति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बताया गया कि बोलेरो सिरमौर रोड की तरफ जा रही थी, जबकि ट्रक ने रांग साइड से आकर टक्कर मारी।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो का रजिस्ट्रेशन नंबर UP70 FM 5050 है, जो प्रयागराज निवासी रवि सिंह के नाम पर दर्ज है। SGMH के सीएमओ डॉ अलख प्रकाश ने बताया कि पुलिस 6 लोगों को लेकर अस्पताल पहुंची थी। तीन घायलों के नाम अर्पित सिंह भदौरिया, बबलू खान और निखिल सिंह हैं, जिनका इलाज जारी है। जबकि तीन लोगों के नाम पाते के संबंध में अभी जानकारी नहीं है। अज्ञात के तौर पर उनका इलाज चल रहा है।
बोलेरो का पंजीयन एक जनवरी 2021 को प्रयागराज से हुआ था। जांच में यह भी सामने आया है कि वाहन के दस्तावेज पूरी तरह वैध हैं। बोलेरो की आरसी और फिटनेस 2035 तक मान्य है।
ये भी पढ़ें- बागेश्वर धाम से गूंजी बेटियों को बचाने की पुकार, एपस्टीन फाइल्स के खुलासे पर जानिए क्या बोले शास्त्री
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
प्राथमिक जांच में पुलिस का कहना है कि बोलेरो के कागजात और फिटनेस पूरी तरह दुरुस्त पाए गए हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया हादसे के लिए टक्कर मारने वाले ट्रक चालक की लापरवाही को जिम्मेदार माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक घायलों के नाम अभी मालूम नहीं चल सके हैं। एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने किसी की मौत की जानकारी नहीं दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.