भास्कर न्यूज | लुधियाना जिला प्रशासन ने मतदाता सूची के प्री-स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (प्री-एसआईआर) मैपिंग कार्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाली 42 महिला बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया। बचत भवन, लुधियाना में आयोजित समारोह में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) पूनम सिंह ने इन महिला बीएलओ को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने, नए मतदाताओं को जोड़ने और डाटा मैपिंग का कार्य पूरी जिम्मेदारी के साथ किया। उनके अथक प्रयासों से जिले में यह महत्वपूर्ण चुनावी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सकी। वोटर मैपिंग अभियान में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिला बीएलओ में गुरमीत कौर, निगम दानी, बलजीत कौर, सुखविंदर कौर, सुरिंदरपाल कौर, सुखवीर कौर, संजीत कौर, रुपिंदर कौर, हरजीत कौर, बबीता रानी, प्रिया मल्होत्रा, पूजा शर्मा, स्वर्णजीत कौर, सुषमा शर्मा, कमलजीत कौर, मधु बाला, अनु बाला, रेनू रानी, मनजीत कौर, सोनिया पुरी, रविंदर कौर, रमा अरोड़ा, ज्योति बाला, जसवीर कौर, हरप्रमजीत कौर, राज कुमारी, निशा रानी, कुलवंत कौर, सुखजिंदर कौर, चरणजीत कौर, सतिंदर कौर, किरणजीत कौर, करमजीत कौर, मनदीप कौर, रमणदीप कौर, जगदीप कौर, परमजीत कौर और जसविंदर कौर शामिल थीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.