पंजाब और चंडीगढ़ में आज (27 फरवरी) को कुछ इलाकों में सुबह के समय गहरी धुंध पड़ेगी। ऐसी स्थिति कल भी रहेगी। चंडीगढ़ मौसम विभाग की तरफ से इस संबंधी येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि मौसम ड्राई रहेगा। गत 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़
कई जगह पर दृश्यता 50 मीटर से कम दर्ज
मौसम विभाग के मुताबिक सुबह-शाम की ठंड अभी तक बनी रहेगी। दिन में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इस वजह से धूप निकलने के बाद भी उस हिसाब से गर्मी नहीं होगी। हालांकि इस बार गर्मी जल्दी आने की स्थिति बन रही है। होली तक मौसम और गर्म हो जाएगा।
जबकि गत दिवस अमृतसर और हलवारा में गहरा कोहरा दर्ज किया गया। इस दौरान दृश्यता जीरो मीटर से 50 मीटर के बीच दर्ज की गई। वहीं पटियाला-पातड़ा साइड में सुबह एक एक्सीडेंट हुआ। इस दौरान बस और कार की टक्कर हुई। इसमें कार सवार की मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हो गए। बस कंडक्टर भी जख्मी हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस दो मार्च तक प्रभावित कर सकता है।पंजाब के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 9.4 से 14 डिग्री रहने की संभावना है।
पंजाब में चार मार्च तक मौसम बिल्कुल साफ रहेगा।
मौसम ड्राई रहने की संभावना
मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल के मुताबिक राज्य में मौसम सूखा रहने की संभावना है। राज्य में अगले 07 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की बढ़ोतरी होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.