मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज नयापुरा क्षेत्र की निवासी रेणुका नामदेव अपनी असामान्य लंबाई के कारण लंबे समय तक शादी से परहेज करती रहीं। उनकी लंबाई मात्र 3 फीट 8 इंच है। वह नहीं चाहती थीं कि उनकी शारीरिक बनावट किसी पर बोझ बने या किसी के लिए शर्मिंदगी का कारण बने। यही वजह थी कि उन्होंने विवाह से दूरी बनाए रखी।
दोनों ने आपसी सहमति से लिया शादी का फैसला
हालांकि जब उनकी मुलाकात महाराष्ट्र के अकोला जिले के निवासी प्रतीक धानुका से हुई, तो उन्होंने अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करने का निर्णय लिया। प्रतीक की लंबाई 4 फीट 2 इंच है। दोनों ने मिलकर यह तय किया कि प्रेम और समझदारी किसी भी भौतिक सीमा से बाधित नहीं हो सकती।
सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ा रिश्ता
रेणुका के परिवार ने हमेशा अपनी बेटी के लिए एक समझदार और अच्छे स्वभाव वाले जीवनसाथी की तलाश की, जबकि प्रतीक के परिवार को भी संस्कारी और समझदार जीवनसाथी की उम्मीद थी। लेकिन दोनों की शारीरिक बनावट और कम ऊंचाई के कारण उपयुक्त साथी चुनना आसान नहीं था। इस चुनौती को पार करने के लिए दोनों परिवारों ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। बातचीत शुरू हुई, विचार और स्वभावों की मिलान हुआ और धीरे-धीरे यह रिश्ता मजबूत होता गया।
ये भी पढ़ें: स्टेटस पर डाली अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की फोटो, शिक्षक और केंद्र अध्यक्ष निलंबित; जानें मामला
अकोला में हुई शादी
प्रतीक वर्तमान में पुणे की एक कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि रेणुका ने एम.ए. तक अपनी पढ़ाई पूरी की है। दोनों परिवारों की सहमति से विवाह संपन्न हुआ। अकोला में आयोजित रिसेप्शन समारोह में बड़ी संख्या में रिश्तेदार, मित्र और समाज के अन्य लोग शामिल हुए। नवदंपति को शुभकामनाएं देने के लिए लोग उत्साहपूर्वक मौजूद थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.