मौसम एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब प्रदेश में मौसम ड्राई रहने के साथ ही सर्दी का असर तेज होगा। शेखावाटी एरिया में दो से तीन दिन सबसे तेज सर्दी रहने वाली है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी होगी।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 4 से लेकर 6 दिसंबर तक शेखावाटी के तीनों जिलों सीकर,चुरू और झुंझुनू में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह और रात के समय यहां पर तेज सर्दी रहेगी।
ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: IMD की चेतावनी; अचानक पलटेगा मौसम, जयपुर-बीकानेर संभाग में चलेंगी शीतलहर
बता दें कि पूरे प्रदेश में माउंट आबू के बाद शेखावाटी एक ऐसा एरिया है जहां पर सर्दियों में तापमान कई बार जमाव बिंदु से भी 5 डिग्री नीचे तक चला जाता है। सीकर जिले में फतेहपुर में सबसे तेज सर्दी रहती है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.