लालडू। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंबाला–चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित झरमड़ी बैरियर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान 2400 नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले कैप्सूल बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पंकज कुमार निवासी हमीरपुर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।
एसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी झरमड़ी बैरियर के पास नियमित नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अंबाला की ओर से आ रही एक बस को जांच के लिए रोका गया। बस रुकते ही उसमें सवार एक युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर तुरंत उसे काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से नशीले कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.