बिहार सरकार ने नए साल के आठवें दिन आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। कुल 22 आईएएस अधिकारियों को ट्रांसफर किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश के टीम में एक और आईएएस अधिकारी शामिल हुए हैं।
नालंदा के नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा को मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव बनाया गया है। यह आईएएस 2019 बैंच के अधिकारी हैं। नालंदा में बेहतर काम करने का इनाम कहा जा सकता है। मुख्यमंत्री नीतीश पास पांच आईएएस अधिकार पहले से हैं।
आईएएस टॉपर शुभम कुमार 2020 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के टॉपर को भी पोस्टिंग दी गई है। उन्हें नीतीश कुमार के गृह जिला भेजा गया है। नालंदा के डीडीसी बनाए गए हैं। वह बिहार के कटिहार के रहने वाले हैं और जिन्होंने अपने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की थी। वह आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग की है और एंथ्रोपोलॉजी (मानव विज्ञान) ऑप्शनल विषय के साथ टॉप किया था।
सामान्य प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक 9 जिलों मे नए डीडीसी तैनात किए गए हैं। 7 नगर निगम में नए कमिश्नर बनाए गए हैं। 5 आईएएस को अनुमंडल मे भेजा गया है।
मुख्यमंत्री सचिवालय की टीम को रिफ्रेश किया
मुख्यमंत्री सचिवालय की टीम के आईएएस अधिकारी से लेकर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। बिहार सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को भी ट्रांस्फर किया है।
- मुख्यमंत्री सचिवालय के ओएसडीओ अभिजीत कुमार गोविंदा को नरकटियागंज एसडीओ बनाया गया है।
- सीएम सचिवालय के ओएसडीओ कुमार ओमकेश्वर को पटना एडीएम बनाया गया है।
- सीएम सचिवालय के उप सचिव राजीव रंजन कुमार सिन्हा को नालंदा एडीएम बनाया गया है।
- राजगीर एसडीओ आशीष नारायण अब सीएम सचिवालय के ओएसडी की जिम्मेदारी दी गई है।
- नालंदा आपदा प्रबंधन एडीएम शैलेश कुमार दास को गया डीडीसी बनाया गया है।
- गया सदर एसडीओ किसलय श्रीवास्तव को बिहार शरीफ एसडीओ बनाया गया है।
- नगकटियागंज एसडीओ सूर्य प्रकाश गुप्ता को राजगीर एसडीओ बनाया गया।
- जमुई पीजीआरओ को गया सदर एसडीओ बनाया गया है।
- सहरसा डीडीसी संजय कुमार निराला को बिहार कर्मचारी चयन आयोग का सचिव बनाया गया।
- मधुबनी वरीय उप समाहर्ता ज्योत्सना कृष्ण सामान्य प्रशासन विभाग का ओएसडी बनाए गए।
- चंदन कुमार को पालीगंज एसडीओ की जिम्मेदारी दी गई है।
अब जानिए कौन-कौन आईएएस का तबादला हुआ-
नौ जिलों में नए डीडीसी-
- आईएएस सूर्य प्रताप सिंह (2021)- समस्तीपुर डीडीसी
- लक्ष्मण तिवारी (2021)- डीडीसी सारण
- श्रीकांत कुण्डलिक खाण्डेकर(2020)- पटना डीडीसी
- आईएएस शुभम कुमार(2021)- नालंदा डीडीसी
- आईएएस गौरव कुमार (2022)- गोपालगंज डीडीसी
- आईएएस काजले वैभव नितिन (2022)- बेतिया डीडीसी
- आईएएस दिव्या शक्ति (2022)- भभुआ डीडीसी
- आईएएस श्वेता भारती (2022)- खगड़िया डीडीसी
- आईएएस गौरव कुमार (2022)- सहरसा डीडीसी
सात नगर निगम में नए आयुक्त
- आईएएस शिवाक्षी दीक्षित (2021)-बेतिया नगर निगम आयुक्त
- आईएएस निशांत विवेक(2020)-बिहार शरीफ नगर आयुक्त
- आईएएस अभिषेक पलसिया(20200-गया नगर निगम आयुक्त
- आईएएस पर्थ गुप्ता (2022)-मुंगेर नगर आयुक्त
- आईएएस आशीष कुमार (2022)-मोतिहारी नगर आयुक्त
- आईएएस किसलय कुशवाहा (2022)-भागलपुर नगर आयुक्त
- आईएएस ऋतुराज प्रताप सिंह (2022)-मुजफ्फरपुर नगर आयुक्त
पांच अनुमंडल में नए एसडीओ
- आईएएस गरिमा लोहिया (2023)-बाढ़ एसडीओ
- आईएएस अनिरुद्ध पाण्डेय (2023)-दानापुर एसडीओ
- आईएएस कृतिका मिश्रा (2023)-पटना सदर एसडीओ
- आईएएस आकांझा आनंद (2023)-मुजफ्फरपुर पश्चिम एसडीओ
- आईएएस रोहित कर्दम (2023)-नौगछिया एसडीओ
इसके अलावा आईएएस समीर सौरभ (2019) को कंफेड एमडी की जिम्मेदारी दी गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.