बलौदाबाजार में अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व, खाद्य विभाग और मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है। संदिग्ध बिचौलियों के प्रतिष्ठानों पर लगातार दबिश दी जा रही
इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न तहसीलों में संयुक्त टीम ने 5 प्रकरणों में 2052 कट्टा अवैध धान जब्त किया। यह एक दिन में की गई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
प्रशासन ने की कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, भाटापारा तहसील में अमित चावल उद्योग से गगनदीप पोहा मिल ले जाए जा रहे 800 कट्टा अवैध धान को जब्त किया गया। सोनाखान तहसील के ग्राम बया में विकास ट्रेडर्स पर दबिश देकर लगभग 850 कट्टा पुराना अवैध धान बरामद किया गया।
इसके अतिरिक्त, पलारी तहसील के ग्राम ओड़ान स्थित दिनेश चंद्राकर के गोदाम से 305 कट्टा और कबीर ट्रेडर्स, भवानीपुर से 46 कट्टा धान जब्त हुआ। बलौदाबाजार तहसील में मुलशंकर ट्रेडर्स, पनगांव से 51 कट्टा अवैध धान बरामद किया गया।

70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त
जिले में 1 नवंबर से 5 दिसंबर तक कुल 70 प्रकरणों में 2664.54 क्विंटल अवैध धान जब्त किया जा चुका है। प्रशासन की इस कड़ी कार्रवाई से कोचियों और बिचौलियों में खलबली मच गई है।
चेक पोस्टों पर भी वाहनों की सघन जांच की जा रही है। अवैध धान पर यह कार्रवाई धान खरीदी समाप्त होने तक लगातार जारी रहेगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.