उज्जयिनी विक्रम व्यापार (वाहन) मेला 2026 का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन केवल दो वाहनों के वेरिफिकेशन हुए। सोमवार को सेल लेटर सामने आने पर पता चलेगा कि पहले दिन कितने वाहन बिके थे। वाहन मेला इंजीनियरिंग कॉलेज में 19 मार्च तक रोजाना सुबह 11 बजे से लगेगा। मेले से वाहन खरीदने पर उपभोक्ताओं को मोटरयान कर में 50 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मेले का शुभारंभ किया। मोटरयान कर में 50 प्रतिशत की छूट के लाभ के लिए लोग वर्षभर इसका इंतजार करते हैं। उज्जैन में दो वर्ष वाहन मेला लग रहा है। हर वर्ष उपभोक्ताओं में मेले के प्रति रुचि व खरीदी का आंकड़ा भी बढ़ता रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इस बार तीसरे वर्ष के मेले में पिछले दोनों साल का रिकॉर्ड टूटेंगे। मेले में फोर व्हीलर के करीब 123 और टू व्हीलर की लगभग 40 अस्थाई शोरूम लग रहे हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.