बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर मिली स्वीकृति।
बिलासपुर जिले के बेलतरा क्षेत्र के 25 गांव में सीसी रोड बनाने के लिए 2 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। नई सड़क और सीसी रोड बन जाने के बाद स्थानीय लोगों की आवाजाही में सहुलियत होगी। क्षेत्रीय विधायक विधायक सुशांत शुक्ला ने की पहल पर इस काम के लिए स्वीक
दरअसल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 25 गांवों में सीसी सड़क और अन्य निर्माण कार्य के शासन को प्रस्ताव भेजकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत मंत्री से विजय शर्मा से इन सड़कों की स्वीकृति के लिए प्रयास किया था।
जिसके बाद 18 गांव में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण से 18 गांव जिसमें खैरखुंडी,बाम्हू,करमा,गिधौरी, रामपुर में दो,टेकर,नवंगवा में दो,सेमरताल,खैरा में दो,सरवनदेवरी,कडरी,मोहतराई, लगरा, में सीसी सड़क और सेंदरी में दो शेड निर्माण शामिल हैं।
विधायक के प्रयास से मिली स्वीकृति इन सब कार्यों के लिए कुल 1 करोड़ 52 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसी तरह मुख्यमंत्री समग्र विकास योजना के तहत 49 लाख रूपए की लागत से सलखा, नवगंवा,जलसो,बसहा,पौंसरा और खैरा में सीसी सड़क और रंग मंच निर्माण कार्य शामिल है। ग्राम वासियों ने इन सौगातों के लिए विधायक सुशांत शुक्ला का आभार प्रकट किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.