किसान के घर से 17 बकरियां चोरी हो गई।
मैहर में बकरी चोरी का एक मामला सामने आया है। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ग्राम बरहिया में एक किसान के घर से 17 बकरियां चोरी हो गईं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपए बताई जा रही है।
मकान के अंदर बंधे 17 बकरियां सुरक्षित
ग्राम बरहिया निवासी विष्णु प्रसाद नटवेरिया ने बताया कि उन्होंने अपनी 17 बकरियों को रात में घर के बाहर बाड़े में बांधा था। सुबह उठने पर सभी बकरियां गायब मिलीं। उनके 9 छोटे बच्चे मकान के अंदर बंधे हुए थे, जो सुरक्षित हैं।
17 बकरियां चोरी होने से किसान को तकरीबन 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
किसान बोले-2 लाख रुपए का हुआ नुकसान
पीड़ित विष्णु प्रसाद के अनुसार, उनका परिवार करीब दो पीढ़ियों से बकरी पालन का काम कर रहा है। यह पहली बार है जब उन्हें इस तरह की चोरी का सामना करना पड़ा है। चोरी हुई बकरियों से उन्हें करीब दो लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद, बकरी मालिक ने गांव वालों के साथ नादन देहात थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों की तलाश में आसपास के इलाकों में जांच शुरू कर दी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.