508 जरूरतमंदों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। जिले में जन आरोग्य मेलों में 1571 मरीजों को जांच के बाद दवा दी गई, इसके अलावा 508 जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम, बुखार जोड़ों का दर्द आदि के मरीजों ने उपचार कराया।
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने वाले आरोग्य मेले में 508 लोगाें के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, इसके अलावा 664 पुरुष, 733 महिला और 174 बीमार बच्चों को जांच के बाद दवा दी गई।
सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम, जोड़ों के दर्द और बुखार के पहुंचे। सभी को दवा के साथ इस मौसम में सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.