प्रशासन ने प्रदेश में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए 155 करोड़ रुपये का विशेष बजट जारी किया है। यह आवंटन पिछले वर्ष की तुलना में 17 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें दो सेंटर आफ एक्सीलेंस और 92 खेलो इंडिया सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं। युवा रजिस्ट्रेशन को 5.5 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने के लिए डिजिटल सक्षम बनाया जाएगा।
यूनिक आईडी, परफॉर्मेंस डैशबोर्ड, वेरिफाइड सर्टिफिकेट और मैदानी स्तर से लेकर एलीट लेवल तक ट्रैकिंग के साथ एक डिजिटल एथलीट इकोसिस्टम बनाना है। स्ट्रक्चर्ड टूर्नामेंट पाथवे को संस्थागत रूप दिया गया है और अब 15.39 लाख से अधिक छात्र विभिन्न स्तरों पर भाग ले रहे हैं। परिणामस्वरूप 2,500 एथलीट नेशनल स्कूल गेम्स में जेएंडके का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विंटर स्पोर्ट्स प्रोग्राम का 5वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया। इससे भारत की प्रमुख विंटर स्पोर्ट्स राजधानी के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई। खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल भी आयोजित किया गया। इससे रोइंग, कयाकिंग और अन्य जल आधारित खेलों को गति मिली। 12 से अधिक देशों के लगभग 300 एथलीटों की भागीदारी के साथ तीसरे एशियन पेंचक सिलाट प्रतियोगिता की मेजबानी ने जेएंडके की संगठनात्मक उत्कृष्टता को दिखाया। एथलीटों ने 69वें नेशनल स्कूल गेम्स में 11 स्वर्ण, 9 रजत और 18 कांस्य मेडल के साथ मजबूत नतीजे दिए हैं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.