रांची में 2024 के मुकाबले 2025 में 11.16 प्रतिशत ज्यादा गाड़ियां बिकीं रांची में ट्रैफिक व पार्किंग की समस्या दिनोदिन बढ़ती जा रही है। रोज नई गाड़ियां सड़कों पर उतर रही हैं। रांची में वर्ष 2025 में कुल 129189 गाड़ियां रजिस्टर्ड हुईं जोकि पिछले साल के मुका
यानि 2025 में 2024 के मुकाबले 14414 गाड़ियां अधिक बिकीं। इस हिसाब से देखें तो 2025 में औसतन 354 गाड़ियां रोज बिकीं। इनमें 67 पर्सनल कारें, 255 दुपहिए वाहन और बाकी अन्य वाहन शामिल हैं। वाहनों की बिक्री से वाहन टैक्स, अतिरिक्त वाहन टैक्स और कई फीसों से वर्ष 2025 में रिकॉर्ड 453 करोड़ रुपए प्राप्त हुए। 2024 में 114775 गाड़ियों की बिक्री से 412 करोड़ रुपए रेवेन्यू प्राप्त हुआ था।
इस लिहाज से देखें तो 2025 में 41 करोड़ रुपए अधिक रेवेन्यू आया है। राज्यवार आंकड़ों के अनुसार झारखंड में प्रति 5 व्यक्ति में से एक व्यक्ति के पास वाहन है। सबसे ज्यादा दो पहिए वाहन झारखंड में हैं। इस साल इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन में कुछ कमी आई है। पर 2024 की तुलना में इसमें करीब 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
फेस्टिव सीजन सितंबर से अक्टूबर में सबसे ज्यादा गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन जनवरी 9548 फरवरी 8091 मार्च 9217 अप्रैल 10367 मई 10180 जून 9865 जुलाई 9029 अगस्त 8976 सितंबर 10130 अक्टूबर 22447 नवंबर 11991 दिसंबर 9341 (नोट सबसे ज्यादा दुपहियों का रजिस्ट्रेशन, इसके बाद कार का)
2025 में गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हेवी गुड्स व्हीकल 403 भारी मोटर वाहन 26 हेवी पैसेंजर व्हीकल 45 लाइट मोटर व्हीकल 24214 लाइट पैसेंजर व्हीकल 1357 मीडियम गुड्स व्हीकल 131 मीडियम पैसेंजर व्हीकल 230 मीडियम पैसेंजर व्हीकल 230 दुपहिए 91711 तिपहिया 5754
2025 : 1,29,189 रजिस्ट्रेशन तिपहिया : 5754, दुपहिए : 91711 लाइट मोटर व्हीकल : 24214 लाइट पैसेंजर व्हीकल : 1357 2024 : 1,14,775 रजिस्ट्रेशन तिपहिया: 5256, दुपहिया: 80816, लाइट मोटर व्हीकल: 22079, लाइट पैसेंजर व्हीकल: 1538 2023 : 1,08,130 रजिस्ट्रेशन तिपहिया: 5617, दुपहिया: 75508, लाइट मोटर व्हीकल : 21290
2025 में राज्यभर में पौने 7 लाख वाहनों का रजिस्ट्रेशन पूरे झारखंड राज्य में 2025 में कुल 678762 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 2024 में 579193 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। वहीं, 1819 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। 2025 में राज्य भर में 535114 दुपहिए और 33493 तिपहियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। करीब 70 हजार कारों का रजिस्ट्रेशन हुआ।
100 लग्जरी कारें बिकीं : ऑटोमोबाइल डीलरों के अनुसार लग्जरी कार लेने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। 2025 में 100 के करीब लग्जरी कारें बिकीं हैं। इनमें ऑडी, जीप, बीएमडब्ल्यू की कारें शामिल हैं। सिर्फ धनतेरस में ही 36 ऐसी कारें बिकीं थीं। इनकी कीमत 50 लाख रुपए से 2 करोड़ रुपए तक हैं। 25 से 50 लाख तक की कारें भी खूब बिकीं।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.