चंडीगढ़ के मौलीजागरां गांव में रहने वाला 14 वर्षीय शिवम उर्फ गोलू बीते तीन दिनों से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
शिवम मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद मौलीजागरां गांव स्थित अपने घर, मकान नंबर-489 के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने मौलीजागरां थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।
शिवम के पिता रणजीत सिंह और माता रेणू ने बताया कि उनका बेटा सेक्टर-17 पंचकूला स्थित एक स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र है। शिकायत दर्ज होने के तीन दिन बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका है। परिवार बच्चे की सलामती को लेकर बेहद चिंतित है और लगातार पुलिस थानों के चक्कर काट रहा है।
पुलिस का कहना है कि लापता बच्चे की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.