मुरादाबाद। एसआईआर अभियान के दौरान 40 हजार लोगों ने अपने फार्म में नाम, पिता का नाम सहित अन्य संशोधनों के लिए बीएलओ को आवेदन दिए हैं। अभी तक नया मतदाता बनने के लिए 1.25 लोगों ने फार्म भरे हैं।
एसआईआर अभियान के तहत काफी संख्या में नए मतदाताओं ने फार्म भरे हैं। नो मैपिंग के तहत 1.96 लाख लोगों को नोटिस जारी किया गया है। विसंगतियों को लेकर 3.70 लाख लोगों को नोटिस जारी होने के बाद बीएलओ संबंधित लोगों से संपर्क कर रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद जिले की तहसीलों के अलावा विकास भवन में भी लोग लाइन लगा रहे हैं। इसमें हाल में शादी करने वाली युवतियां अधिक परेशान हैं। उनको मायके से अपने कागजात मंगाने पड़े हैं। फार्म में उनको अपने पिता की स्थिति के बारे में सूची के माध्यम से बताना प़ड़ रहा है। तहसील में आई महिलाओं का कहना था कि उन्होंने ग्राम प्रधान के कहने के अनुसार कागज जुटाए हैं। अब तो मतदाता सूची में नाम आ जाना चाहिए। नो मैपिंग के तहत नोटिस होने वाले लोग काफी परेशान हैं। फार्म पूरे नहीं भरने पर वापस लौटाए जा रहे हैं। चुनाव अधिकारी नो मैपिंग के मामलों की सुनवाई कर रहे हैं। विसंगतियों के मामले में नोटिस जारी होने पर बीएलओ घर घर पहुंचकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। मौके पर सारी जानकारी लेकर उनको मतदाता बना रहे हैं। इस बारे में
एडीएम संगीता गौतम ने बताया कि अभी तक 1.25 नए मतदाताओं ने फार्म -6 भरे हैं। संशोधन कराने के लिए भी काफी संख्या में लोगों के आवेदन आए हैं।