पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह के कारण एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। मंगलवार रात युवक बिहटा से पतसा गांव की ओर पैदल जा रहा था, उसके साथ कुछ बच्चे भी थे। यह देखकर ग्रामीणों को युवक पर बच्चा चोर होने का शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़कर पीटा।
पते के बारे में गलत जानकारी दे रहा था युवक
ग्रामीणों ने युवक से नाम और पता पूछे, तो उसने अपना नाम रजनीश बताया। हालांकि वह अपने पते के बारे में विरोधाभासी जानकारी दे रहा था, कभी बिहटा का पैनाल और कभी मुजफ्फरपुर का पैनाल। सही जानकारी न मिलने के कारण ग्रामीणों का शक और बढ़ गया।
पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
इसके बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। फिलहाल, पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह कहां का रहने वाला है और उसके साथ बच्चों का क्या मकसद था।
ये भी पढ़ें: केंद्र सरकार की बिहार को बड़ी सौगात, पुनारख-किउल तीसरी-चौथी लाइन के लिए 2,268 करोड़ रुपये मंजूर
पुलिस ने लोगों से की खास अपील
मौके पर मौजूद एक ग्रामीण ने बताया कि वह बाइक से घर लौट रहे थे और उन्होंने देखा कि पतसा गांव के पास कुछ लोग युवक को घेरकर पिटाई कर रहे थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने सभी लोगों से अपील की है कि वे अपने बच्चों पर ध्यान दें और अफवाहों पर भरोसा करके किसी को पीटने जैसी घटनाओं से बचें। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं इन दिनों बढ़ रही हैं और इसके लिए सतर्क रहना जरूरी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.