गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अंबाटांड-झगरी में मंगलवार को एक युवक को गोली मार दी गई। घटना में युवक के कमर के पास गोली लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर
घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो और नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन भारी पुलिस बल के साथ अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में इलाके में छापेमारी अभियान तेज कर दिया है।
घायल खुर्शीद अंसारी के अनुसार, जिन लोगों ने उसे गोली मारी, वे हर रोज पार्क के पास नशा करने आते थे। मंगलवार को भी वे पार्क के पास आए, जिसे खुर्शीद ने सामान्य समझा। इसके बाद अचानक जाकिर नामक व्यक्ति ने पिस्टल निकालकर गोली चला दी। गोली खुर्शीद के पेट में लगी है।
इस मामले में सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना पारिवारिक विवाद था, इसी कारण युवक को गोली मारी गई है। पुलिस फिलहाल हर बिंदु पर जांच-पड़ताल कर रही है। पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपित युवकों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.