मृतक 41 साल का रोशन दो बच्चों का पिता था।
औरंगाबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसे में घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। घटना नवीनगर प्रखंड अंतर्गत टंडवा थाना क्षेत्र में देवी कांडी गांव के समीप उत्तर कोयल नहर मार्ग की है। मृतक की पहचान देवी कांडी गांव के रहने वाले 41 साल के रोशन कुमार सिंह के रूप
गुरुवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि बुधवार की देर रात गांव से नबीनगर स्थित आवास पर जाने के लिए निकला था। लेकिन वह नबीनगर नहीं पहुंचा। परिजनों को लगा कि वह गांव पर ही रुक गया होगा। लेकिन सुबह जब स्थानीय लोग नहर की ओर गए तो पुल के पास सड़क पर बुलेट बाइक देखा, जबकि सवार 30 फीट नीचे गड्ढे में गिरा हुआ था।
स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस भी वहां पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया।
हादसे की सूचना मिलने पर सदर अस्पताल पहुंचे कुटुंबा विधायक ललन राम।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में करता था प्राइवेट जॉब, एक हफ्ते बाद दुबई जाना था
मृतक के चचेरे भाई गजेंद्र कुमार सिंह और बबलू ने बताया कि रोशन छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहकर प्राइवेट जॉब करता था। लगभग एक महीना पहले घर आया था। धान की फसल सहेजने के बाद वह अपने काम पर जाने वाला था। एक सप्ताह के बाद कंपनी द्वारा उसे दुबई भेजा जाना था। लेकिन इसके पहले ही हादसे का शिकार हो गया।
परिजन ने हादसे में मौत की आशंका जताई
परिजनों ने आशंका जताया कि नबीनगर लौटने के दौरान कुहासा के कारण उसे दिखाई नहीं दिया और उक्त स्थल पर उसके बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। या फिर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। जिसके कारण दुर्घटना हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुल निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा।
मृतक रोशन सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेता था। वह अपने गांव के लक्ष्मी पूजा नाटक कला समिति का अध्यक्ष भी था। जबकि उसकी पत्नी बबीता देवी वार्ड सदस्य है। घंटा के बाद पत्नी बबीता 12 साल के बेटे अभिनव तथा 10 साल की बेटी जानवी का रो रो कर बुरा हाल है। अभिनव कर्नाटक में पढ़ाई करता है जबकि उसके बाद जाने में नबीनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर की छात्रा है।
पुल निर्माण का कार्य कर रही एजेंसी के लापरवाही से हुई दुर्घटना
स्थानीय लोगों के अनुसार उत्तर कोयल नहर पर गांव के पास पुल निर्माण का कार्य कर रही त्रिवेणी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी के द्वारा उक्त स्थल पर गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है।पिछले करीब दो माह से नहर में लगभग 30 फीट गहरा गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। न तो वहां किसी प्रकार की ठोस घेराबंदी की गई है और न ही रोशनी की कोई व्यवस्था है, जबकि यह इलाका चार मुहानी रास्ता होने के कारण अत्यधिक व्यस्त रहता है।

सड़क से 30 फीट नीचे युवक की लाश मिली।
स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त स्थान पर अब तक आधा दर्जन से अधिक छोटी-बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इसके बावजूद निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस लापरवाही का खामियाजा रौशन कुमार सिंह को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
टंडवा थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने दोषी निर्माण एजेंसी पर कार्रवाई और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.