ग्वालियर में आज 2 हजार से अधिक शिक्षण संस्थानों में सामूहिक सूर्य नमस्कार किया जा रहा है। जिले में 2 लाख से अधिक विद्यार्थी और नागरिक सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे।
.
जिला मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिक्षानगर तानसेन नगर में आयोजित होगा। जिसमें जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी सहभागिता करेंगे।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन सभी शिक्षण संस्थाओं में एक साथ-एक संकेत पर किया जा रहा है। 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद की जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के अलावा ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर जाटव, उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह घुरैया, जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी, जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी, विद्यार्थी एवं स्वयंसेवी व समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधिगण सहित गणमान्य नागरिक शामिल हो रहे हैं।
विकासखंड स्तरीय हो रहे कार्यक्रम जिला योग प्रभारी दिनेश चाकणकर ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के सभी विकासखंडों में विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम किए जा रहे हैं। विकासखंड भितरवार में उत्कृष्ट भितरवार, डबरा में ग्लोबल इंटरनेशनल विकासखंड घाटीगांव के अंतर्गत बरई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुरार ग्रामीण में शाउमावि संदीपनी बेरजा में विकासखंड स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
सीएम के संदेश का होगा लाइव टेलीकास्ट युवा दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित शिक्षण संस्थाओं में सुबह 9:30 से 10:15 बजे तक आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानंद का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। जिसे एक साथ सभी छात्र उसको सुनेंगे और सामूहिक सूर्य नमस्कार करेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.