मृतक की पहचान उमेश जोशी के पुत्र मानव जोशी के रूप में हुई है। (फाइल)
कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 11 में बुधवार रात एक 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान उमेश जोशी के पुत्र मानव जोशी के रूप में हुई है।
मृतक के पिता उमेश जोशी ने बताया कि वे झुमरीतिलैया के वार्ड संख्या 11 में आईसीआईसीआई बैंक के पीछे किराए के मकान में रहते हैं। घटना के समय उनके मकान के ऊपरी तल पर रहने वाले मुकेश जोशी की दिवंगत मां मनी देवी का श्राद्ध कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें पूरा परिवार व्यस्त था।
बुलाने पर नहीं आया तो परिजन पहुंचे उसके कमरे में
परिवार के सदस्यों ने मानव को वहां नहीं देखा तो उसे आवाज लगाई। जब वह नहीं आया, तो वे उसके कमरे में गए। वहां उन्होंने देखा कि मानव अपने कमरे में बेडशीट से पंखे से फंदा बनाकर फांसी पर झूल रहा था। परिवार ने उसे फंदे से नीचे उतारा और तुरंत सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उमेश जोशी ने बताया कि मानव ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। मानव एक निजी संस्थान में काम करता था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.