थाना क्षेत्र के अगवानपुर गांव में मंगलवार को दबंगों ने गोलीबारी करने का आरोप लगाकर आकाश कुमार नामक युवक को पकड़कर बिजली के पोल से बांध दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो
अनुमंडल अस्पताल में इलाज करा रहे पीड़ित आकाश कुमार ने बताया कि वह स्टेशन से नाश्ता कर घर लौट रहा था, तभी गांव के पास 10–20 की संख्या में मौजूद युवकों ने उसे जबरन घेर लिया। आरोप है कि दबंगों ने उसे खींचकर एक बिजली के पोल से बांध दिया और लात-घूँसों से मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी आकाश के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
डायल–112 की टीम वहाँ पहुँची और युवक को मुक्त कराया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों की पहचान की जा रही है। सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.