कैमूर के मोहनिया शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मोहनिया के वार्ड नंबर 9, बड़ी बाजार निवासी खुर्शीद गद्दी का बेटा सलीम अली (28) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस, डीएसपी प्रदीप कुम
स्थानीय लोगों के अनुसार, सलीम को NH-19 के सर्विस रोड से पकड़कर वार्ड नंबर 12 स्थित एक गली में ले जाया गया। वहां लाठी-डंडों, बांस और सीमेंट के बर्तनों के टुकड़ों से उसकी हत्या की गई। घटनास्थल से टूटे बर्तन, बांस की बल्ली और जूते-चप्पल बरामद हुए हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस।
शव को NH-19 पर रखकर सड़क जाम कर दिया
हत्या के विरोध में आक्रोशित लोगों ने मृतक के शव को NH-19 पर रखकर सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर जाम हटवाया।
हत्या कर शव को मोहल्ले में फेंक दिया
नगर पंचायत मोहनिया के वार्ड पार्षद याहिया खान ने बताया कि अपराधियों ने सलीम की हत्या कर शव को मोहल्ले में फेंक दिया। उन्होंने दिनदहाड़े हुई इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि शहर में दहशत का माहौल है। पार्षद के अनुसार, पुलिस ने पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया है।

घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत भी जब्त किए।
घटना के समय आसपास के लोग मौजूद थे
मृतक के परिजनों ने बताया कि सलीम परिवार का बड़ा बेटा था। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के समय आसपास के लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
आस-पास के सभी CCTV की भी जांच जारी
मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने जानकारी दी कि परिवार द्वारा कुछ नाम बताए गए हैं, जिनके आधार पर छापेमारी की जा रही है। आस-पास के सभी CCTV की भी जांच की जा रही है। डीएसपी ने बताया कि हत्या का वास्तविक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत भी जब्त किए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.