बरेली के भुता थाना क्षेत्र में गांव फैजनगर निवासी 22 वर्षीय युवक विशाल का शव शुक्रवार सुबह तालाब किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेसिंक टीम में जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक भुता थाना क्षेत्र के ग्राम फैजनगर निवासी विशाल 10 दिन अपनी पत्नी मुस्कान को लेने ससुराल सितारगंज उत्तराखंड गया था। शुक्रवार सुबह ग्रामीण टहलने निकले तो गांव के बाहर अमृत सरोवर तालाब के किनारे उसका शव पड़ा देखा। इसकी सूचना उसके परिजनों दी। परिजन रोते बिलखते हुए घटनास्थल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर पर कोई किसी प्रकार की चोट नहीं है।
डेढ़ महीने पहले पत्नी नाराज होकर गई थी मायके
मृतक के पिता रिंकू आरोप है कि डेढ़ महीने पहले विशाल की पत्नी मुस्कान नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। उसके पांच माह की छोटी बच्ची भी है। विशाल वहां पहले भी दो बार बुलाने गया था लेकिन बहू नहीं आई थी। अब दोबारा 10 दिन पहले अपनी ससुराल पत्नी को बुलाने गया था। लेकिन वह नहीं आई। इसीलिए बेटे विशाल ने यह आत्मघाती कदम उठाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तभी अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.