यमुनानगर के 24 वर्षीय उधम प्रीत सिंह की कनाडा में सड़क हादसे में मौत हो गई. उनका शव यमुनानगर पहुंचा और अंतिम संस्कार हुआ. उधम 2021 में स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे. हाल ही में वह घर पर आया था.
. हरियाणा के यमुनानगर के 24 वर्षीय युवक उधम प्रीत सिंह की कनाडा में 26 फरवरी को एक सड़क हादसे में मौत हो थी.
परिजनों के मुताबिक, उधम प्रीत सिंह दो दिन की छुट्टी मिलने पर अपने एक दोस्त के साथ कार से टोरंटो घूमने जा रहा था. दोपहर करीब ढाई बजे टोरंटो के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से उनकी कार को टक्कर मार दी. इस हादसे में उधम प्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया.
उधम प्रीत सिंह के परिजन गोबिंद सिंह भाटिया बताया कि वर्ष 2021 में उधम प्रीत सिंह को विदेश भेजा था.जैसे ही परिवार को बेटे की मौत की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया. माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. क्षेत्र में भी शोक की लहर है. उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों, सामाजिक संस्थाओं ,जिला प्रशासन का उद्गम प्रीत के शव को लाने में भारी सहयोग रहा, जिसके चलते आज परिजन उसके अंतिम दर्शन कर सके.
फिर घर आने की योजना बना रहा था
परिजनों ने बताया कि उधम दिसंबर 2025 में अपने माता-पिता की शादी की सिल्वर जुबली मनाने के लिए भारत आया था. वह इस साल दिसंबर में फिर घर आने की योजना बना रहा था. हादसे से एक दिन पहले बुधवार रात उसकी पिता से आखिरी बार बातचीत हुई थी. वह बेहद खुश था और दोस्त के साथ टोरंटो जाने की योजना के बारे में बता रहा था. परिजनों ने केंद्र व राज्य सरकार से उधम का शव भारत लाने की व्यवस्था की मांग की है.
About the Author

Vinod Kumar Katwal, a Season journalist with 14 years of experience across print and digital media. I have worked with some of India’s most respected news organizations, including Dainik Bhaskar, IANS, Punjab K…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.