यमुनानगर में 18 साल की एक युवती ब्यूटी पार्लर का कोर्स करने गई, लेकिन घर नहीं लौटी। परिजनों दो दिन उसे इधर उधर तलाशते रहे, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है। घर में जांच करके पाया गया कि युवती अपने डाक्यूमेंट्स भी साथ लेकर गई है।
परिजनों ने बेटी को तलाशने के लिए सेक्टर 17 हुड्डा थाना में शिकायत दर्ज कराई। सेक्टर में किराए के मकान में रहने वाले एक महिला ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि उसके पास चार बच्चे हैं, जिनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं।
दो दिन तक परिजन करने रहे इंतजार
उसकी सबसे बडी बेटी काजल(काल्पनिक नाम) है, जिसकी उम्र 18 साल है। काजल सेक्टर में स्थित एक ब्यूटी पार्लर में काम सीख रही है। वह रोजाना सुबह पार्लर जाती थी और दोपहर बाद घर लौट आती थी। सोमवार को भी वह सुबह घर के काम निपटाकर पार्लर के लिए निकली, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटी।
उन्होंने आसपास के एरिया और रिश्तेदारी में उसके बारे पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने जब घर पर सामान जांचा तो पाया कि वह अपने साथ सारे डॉक्यूमेंट्स लेकर गई है। दो दिन बाद भी जब उन्हें बेटी का कुछ पता नहीं चल पाया तो पुलिस से गुहार लगाई है।
पुलिस थाना सेक्टर 17
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू
सेक्टर 17 पुलिस थाने में मामले में जांच अधिकारी लाभ सिंह ने बताया कि उन्होंने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। ब्यूटी पार्लर और घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही उसे ढूंढ लिया जाएगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.