हरियाणा की कुरुक्षेत्र पुलिस ने बुजुर्ग किसान को लिफ्ट देकर कैश चुराने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज उर्फ चौटाला निवासी जोडियां जिला यमुनानगर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपए और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली। थाना लाडवा में 9 मार्च को बलबीर सिंह पिवासी गिलौर जिला यमुनानगर ने बताया था कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है। वह 9 मार्च को अपने घर से लाडवा बैंक से पैसे निकालने के लिए आया था। यहां से उसने बैंक से एक लाख रुपए निकाल कर अपनी जेब में रख लिए थे। इसके बाद अपने काम के लिए लाडवा मार्केट में जाने लगा। रास्ता पूछने के बहाने आए इसी दौरान इंद्री चौंक के पास बाइक पर 2 युवक उसके पास आए और उससे मथाना जाने का रास्ता पूछने लगे। उसने उनको मथाना का रास्ता बता दिया। रास्ता बताने के बाद उन्होंने उसे भी लिफ्ट देने की बात कही। विश्वास करके वह उन युवकों के साथ बाइक पर बैठ गया। उन्होंने उसे रामकुण्डी चौक पर उतार दिया। जेब से पैसे लेकर फरार इस दौरान उन्होंने उसकी जेब से एक लाख रुपए निकाल लिए और लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद उसने अपनी जेब चेक की, तो जेब से पैसे गायब थे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीआईए-1 को सौंपी गई। टीम ने जांच करते हुए आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से 40 हजार रुपए और बाइक बरामद हुई। यूपी और यमुनागर में केस दर्ज सीआईए-एक के इंचार्ज जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज के खिलाफ NDPS, ARMS एक्ट और चोरी के यूपी और यमुनानगर में 5 केस दर्ज है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से बकाया रकम रिकवर करनी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.