हरियाणा के यमुनानगर के तीर्थ नगर में राजीव की लाश पेड़ से बांधकर मिली, मुंह में फेविकोल और कपड़ा ठुसा था. स्नेहा का नाम उसकी छाती पर लिखा था. पुलिस जांच में जुटी है.परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवती और परिवार से पूछताछ की जा रही है.
हरियाणा के यमुनानगर में एक सनसनीखेज मर्डर हुआ है.
जानकारी के अनुसार, थाना सदर पुलिस ने मौके पर जांच की और पाया कि शव से कुछ दूरी पर एक जूता पड़ा हुआ था. वहीं, दूसरी तरफ एक दुपट्टा भी गिरा था. शुरु में माना जा रहा था कि युवक की हत्या कहीं और की गई और बाद में यहां लाकर शव को फेंका गया है. लेकिन फिर पास ही पेड़ पर रस्सी के ऐसे निशान मिले कि मानो युवक का गला रस्सी से बांधकर इस पेड़ से खींच कर गला दबाया गया है.
पुलिस ने आसपास के लोगों से भी इस युवक के बारे में पूछताछ की. युवक की बाजू पर राजीव लिखा हुआ था और वही उसकी छाती यानी कि दिल के ऊपर स्नेहा लिखा हुआ था. पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लिया तो मुंह से कपड़ा निकालना भी पुलिस के लिए टेडी खीर था. क्योंकि उस पर फेविकोल लगा हुआ था और कपड़ा मुंह में पूरी तरह से चिपक गया था. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया. जांच अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच पुलिस कर रही है. जिस जगह यह हत्या हुई, वहां पर लोगों का आना-जाना काफी कम ही है.
कौन था युवक
जानकारी के अनुसार, शंकरपुरी कॉलोनी का रहने वाला राजीव दो दिन पहले घर से निकला था और कहा था कि वह हरिद्वार जा रहा है. उसकी स्नेहा नाम की युवती से दोस्ती थी. बताया जा रहा है कि वह इसी युवती का बर्थडे मनाने के लिए घर से निकला था. फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर आरोपी युवती और परिवार से पूछताछ की जा रही है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.