कोरबा में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का यादव समाज पूरे देश में विरोध कर रहा है छत्तीसगढ़ में भी इस फिल्म का विरोध करने समाज के लोग सड़क पर उतर आए। सभी जिलों में 25 फरवरी को कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर मांग की गई है कि इस फिल्म का टाइटल बदल जाए वरना उग्र आंदोलन किया जाएगा। कोरबा में भी गुरुवार की सुबह काफी संख्या में सर्व यादव समाज के लोग एकत्रित हुए और यादव जी की लव स्टोरी फिल्म का विरोध किया इसमें सभी एकत्रित होकर रैली निकाले और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सोपा गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
