गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर निवासी 28 वर्षीय राजाराम वर्मा उर्फ राजा राम कुशवाहा के रूप में हुई है। ड्यूटी पर गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के
घटना के बाद मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ फैक्ट्री गेट जाम कर दिया। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। फैक्ट्री गेट के बाहर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही।
दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपए और 50 हजार रुपए अनुदान राशि के रूप में दिए गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने सहायक श्रमायुक्त और श्रम विभाग के अधिकारियों को बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन कंपनी से समन्वय स्थापित कर मुआवजा भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन की पहल पर मृतक की आश्रिता पत्नी खुशबू देवी को कर्मचारी मुआवजा अधिनियम (Workmen’s Compensation Act, 1923) के तहत तत्काल राहत प्रदान की गई।
मुआवजा मिलने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया
प्रशासनिक निर्देश के बाद मृतक के परिजनों को कुल 17 लाख रुपए का मुआवजा दिया गया। इसमें 1 लाख रुपए नकद शामिल थे, जिसमें दाह संस्कार के लिए 50 हजार रुपए और 50 हजार रुपए अनुदान राशि के रूप में दिए गए। शेष 16 लाख रुपए की राशि सीधे मृतक की पत्नी के बैंक खाते में भेजी गई। मुआवजा मिलने के बाद परिजनों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे स्थिति सामान्य हो गई।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.