शहडोल के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही महिला से कथित दुष्कर्म की घटना सामने आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता रोते हुए अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा,पुलिस ने मामले में आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
आरोपी महिला को खेत में उठाकर ले गया
पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम तकरीबन 7 बजे एक 22 साल की महिला अपने खेत से वापस पैदल घर लौट रही थी। तभी आरोपी रास्ते में खेत के पास महिला को मिला,महिला ने कहा जब आरोपी रास्ते में उसे मिला तो वह और तेज से चलने लगी। क्यों कि आस-पास कोई मौजूद नहीं था। पीड़िता को लग रहा था कि वह अपने घर जल्द पहुंच जाए। महिला को तभी आरोपी ने पीछे से पकड़ लिया और उसे खेत की ओर उठा ले गया। उसके साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान महिला ने मदद के लिए काफी आवाज लगाई लेकिन आस पास कोई मौजूद नहीं था, जिससे महिला को मदद नहीं मिल सकी।
पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में
घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, पीड़िता रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में बताया, इसके बाद परिजनों के साथ महिला जैतपुर पुलिस के पास पहुंची व आरोपी पर मामला दर्ज करवाया। पुलिस के अनुसार आरोपी भी उसी गांव का रहने वाला है। महिला के बताए अनुसार, पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिए है।
ये भी पढ़ें- Live MP Winter Session Live: विधानसभा शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, कर्ज माफी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन
केस दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू
पुलिस ने कहा महिला की शिकायत पर कई धाराओं में आरोपी पर मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। थाना प्रभारी जिया उल हक ने कहा पीड़िता थाने पति एवं अन्य लोगों के साथ आई थी, शिकायत पर हमने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की,आरोपी हिरासत में है। पूछताछ जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.