बेतिया में शौच के लिए घर से बाहर निकली एक महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब अपने पति के साथ आरोपी के घर शिकायत की, तो आरोपी पक्ष ने पति के साथ मारपीट की। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू क
महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार
यह घटना जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पीड़िता ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 17 दिसंबर की रात वह शौच के लिए घर से बाहर गई थी।
उसी दौरान गांव के लखन मियां ने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घर लौटकर अपने पति को घटना की जानकारी दी।
लौरिया थाना।
शिकायत करने पर गाली-गलौज, लाेगों ने पहुंचाया अस्पताल
अगले दिन महिला अपने पति के साथ आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने महिला के पति पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेतिया रेफर कर दिया। फिलहाल घायल का इलाज जारी है।
पुलिस बोली-सभी आरोपों की जांच की जा रही
पीड़िता की शिकायत के आधार पर लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में लखन मियां, सलेया खातून, हलीमा खातून, सुखल मियां, दरगाही मियां और हदीशा बानो को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है।
नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने पुष्टि की कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.