रिगनी-खरौद| प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के ओम शांति भवन खरौद में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और होली स्नेह मिलन समारोह हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं। सेवाकेंद्र प्रभारी ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने कहा कि परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ रचना नारी है, जो अपने प्रेम, ईमानदारी और समर्पण से घर को स्वर्ग जैसा बना सकती है। उन्होंने कहा कि नारी घर और बाहर दोनों की जिम्मेदारियां निभाते हुए समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। नारी शक्ति में दुनिया को श्रेष्ठ बनाने की क्षमता है, इसलिए परमात्मा ज्ञान का कलश मातृशक्ति के सिर पर रखते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था दुनिया की एकमात्र ऐसी संस्था है, जो मातृशक्ति द्वारा लगभग 90 वर्षों से 140 देशों में संचालित हो रही है। संस्था की मुख्य प्रशासिका 89 वर्षीय राजयोगिनी दीदी मोहिनी हैं। संस्था में महिला, युवा, मीडिया, मेडिकल सहित 20 प्रभाग बनाए गए हैं, जिनके माध्यम से वर्षभर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस अवसर पर बीके मंजु दीदी, बीके चंद्रकांता बहन और बीके जया बहन ने उपस्थित महिलाओं को तिलक, श्रीफल, पगड़ी, अंगवस्त्र और ईश्वरीय सौगात देकर सम्मानित किया। संस्था का संक्षिप्त परिचय बीके हेमा दीदी पामगढ़ ने दिया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग विकास संगठन की जिला अध्यक्ष नीलम यादव, दीपशिखा यादव, रीका यादव, गेंदबाई आदित्य, शिक्षिका खगेश्वरी शर्मा, नगर स्वच्छता दीदी ललिता, महिला कमांडो अध्यक्ष धनेश्वरी आदित्य, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चंद्रवती सोनी, कामिनी सोनी, शिक्षिका देवकांता यादव, शकुंतला देवांगन सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। नीलम यादव ने शिव प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.