भरमौर के खलैली गांव में एक जंगली भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना खणी पंचायत के खलैली गांव में हुई। घायल महिला की पहचान गुड्डी देवी पत्नी करमचंद, निवासी खलैली के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, गुड्डी देवी दोपहर बाद अपन
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया।
लोगों के मन में वन विभाग के खिलाफ गुस्सा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इसी पंचायत की सत्या देवी पत्नी मेघ राज की भी जंगली भालू के हमले में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के प्रति रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने पंचायत प्रधान के नेतृत्व में भरमौर प्रशासन से मुलाकात की थी। उन्होंने जंगली भालुओं के लगातार हो रहे हमलों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी।
लोगों का कहना है कि हर साल इस क्षेत्र में जंगली भालुओं के हमलों में लोग घायल हो रहे हैं और अपनी जान गंवा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से जल्द से जल्द प्रभावी कार्रवाई करने की मांग दोहराई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.