बलिया के रसड़ा कोतवाली के चिलकहर नत्थोपुर लोहटा मार्ग पर मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त 19 दिन बाद हो गई। वह आजमगढ़ निवासी पंकज गुप्ता था।
प्रेमिका ने पति, भाई-भाभी सहित पांच लोगों के साथ मिलकर हत्या कर शव के चेहरे पर तेजाब डालकर खेत में फेंका था। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को एसपी ओमवीर सिंह ने हत्या का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युवक की शिनाख्त पंकज गुप्ता (30) निवासी लाहीडीह थाना फूलपुर, आजमगढ़ के रूप में हुई है।
पंकज को आजमगढ़ से बुलाकर प्रेमिका रेखा व उसके भाई-भाई सहित पांच रिश्तेदारों ने हत्या कर शव खेत में फेंक दिया था। शव की शिनाख्त न हो इसके लिए चेहरे पर तेजाब डालकर जला दिया था। स्वाट/सर्विलांस व रसड़ा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम के प्रयास से हत्या का खुलासा हुआ।
तीन अभियुक्तों विजयपाल सिंह उसकी पत्नी अंजनी सिंह और साले मनीष सिंह को गिरफ्तार किया गया है। निशानदेही पर युवक का मोबाइल फोन, तेजाब की दो खाली बोतल, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.