औरंगाबाद में तेज रफ्तार हाइवा ने महिला को कुचल दिया। मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बहू घायल हो गईं, जबकि बेटे को हल्की चोटें आईं हैं। तीनों बुलेट से श्राद्धकर्म में शामिल होने जा रहे थे। घटना रिसियप के बभंडीह गांव के पास की है।
हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण और परिजन उग्र हो गए। दोषी पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-139 को जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतका देवपति कुंवर(65) कुटुंबा थाना क्षेत्र के मनोरथा गांव की रहने वाली थीं।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़।
बेटे-बहू के साथ ननद के घर जा रही थी
जानकारी के मुताबिक देवपति कुंवर अपने पुत्र ओमप्रकाश रजक के साथ बुलेट से ननद के घर जा रही थीं। दस दिन पहले नंदोई की मौत हो गई थी। शनिवार को उनका दशकर्म कार्यक्रम था। साथ में ओमप्रकाश की भाभी भी मौजूद थीं। तीनों एक साथ निकले थे। इसी दौरान बभंडीह गांव के पास बुलेट अनियंत्रित हो गई। देवपति कुंवर दाईं ओर सड़क पर गिर पड़ीं और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा उन्हें कुचलते हुए निकल गया।

गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया।
2 घंटे तक रोड जाम
जाम की सूचना मिलते ही बीडीओ प्रियांशु बसु, सीओ चंद्र प्रकाश, अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज, रिसियप थानाध्यक्ष संजीत राम घटनास्थल पर पहुंचे। हंगामा कर रहे लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। मुआवजा दिलाने में सहयोग के आश्वासन पर परिजन तैयार हुए और शव को उठाने दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

रोते-बिलखते हुए परिजन।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.