हाथरस जिले के सभी बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों सहित सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध नर्सरी से कक्षा आठ तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह अवकाश 31 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने बताया कि यह अवकाश परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, वित्तविहीन तथा निजी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। इस दौरान परिषदीय एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षक व कर्मचारी सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.