मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी आपने देखी होगी, लेकिन आप भी तब भ्रमित हो जाते होंगे कि आखिर गर्मी आते ही पुलिस के जवान, सामान्य खाकी वर्दी पहनते हैं और ठंड आते ही पुलिस की वर्दी का रंग बदल जाता है, आखिर ऐसा कैसे और क्यों होता हैं. जबलपुर के एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी सीजन के अनुसार बदल जाती है. जिसकी वजह मौसम है. उन्होंने बताया गर्मी से लेकर बरसात के मौसम तक करीब 8 महीने सामान्य खाकी की वर्दी होती है क्योंकि इस दौरान मौसम गर्मी और उमस का होता है. जिसके कारण वर्दी सामान्य खाकी रंग की होती है. उन्होंने बताया जबकि ठंड के महीनों में यही वर्दी का रंग बदल जाता है. मतलब अक्टूबर से लेकर फरवरी तक तकरीबन, 4 महीने ठंड के मौसम में वर्दी का रंग डार्क खाकी की तरह हो जाता है. डार्क खाकी अंगोला शर्ट और जर्सी होती है. जो ठंड के मौसम में पहनने पर शरीर को गर्माहट महसूस कराती है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.