मौके पर थाना प्रभारी पहुंचे और युवक को कहा कि पहले तुम नीचे उतरो, फिर तुम्हारी शादी हम प्रेमिका से मंदिर में करवा देंगे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुभाष दुबे तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने की कोशिश की। इसी दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली विभाग से संपर्क कर टॉवर की लाइन कटवाई गई और नीचे सुरक्षा जाल भी बिछा दिया गया।
ये भी पढ़ें- रील बनाने के लिए दे रहा था पुल पर खड़े होकर पोज, पैर फिसलने से 50 फीट नीचे गिरा; हो गई मौत
शादी कराने की बात से माना
थाना प्रभारी ने युवक को फोन कर लगातार बातचीत की और समझाया। संतोष अपने साथ मोबाइल लेकर टॉवर पर चढ़ा हुआ था। पुलिस ने उसे शांत करने के लिए कई तर्क दिए, लेकिन जब वह नहीं माना, तो थाना प्रभारी ने उसे भरोसा दिलाया कि वह नीचे उतर आए, उसके बाद उसकी प्रेमिका से मंदिर में शादी करवा दी जाएगी। आश्वासन सुनते ही युवक धीरे-धीरे नीचे उतरने को तैयार हुआ।
करीब तीन घंटे चले इस हाई-वोल्टेज नाटक के बाद शाम 6 बजे संतोष सुरक्षित नीचे उतर आया। पुलिस टीम ने राहत की सांस ली। युवक को बाद में काउंसलिंग के लिए थाने ले जाया गया ताकि उसे मानसिक रूप से स्थिर किया जा सके और भविष्य में ऐसी घटना न हो। थाना प्रभारी सुभाष दुबे ने बताया कि समय रहते लाइन कटवाना और मौके पर पहुंचना बेहद जरूरी था, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। घटना ने पूरे गांव में दहशत और उत्सुकता का माहौल बना दिया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.