पश्चिमी सिंहभूम जिले के इस इलाके में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच फायरिंग की भी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन शनिवार से लगातार जारी है और इलाके में सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं.
सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों को खुफिया जानकारी मिली थी कि कुख्यात माओवादी नेता मिसिर बेसरा अपने दस्ते के साथ सारंडा के जंगलों में मौजूद है. इसी सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. बताया जा रहा है कि मिसिर बेसरा की अगुवाई में करीब 41 माओवादियों की टीम जंगल में सक्रिय थी.
माओवादियों की ओर से फायरिंग शुरू
ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों की टीम जैसे ही संदिग्ध इलाके में पहुंची, वहां माओवादियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई. इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा
मिसिर बेसरा झारखंड और आसपास के इलाकों में सक्रिय माओवादियों का एक बड़ा नेता माना जाता है. उस पर एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम घोषित है. सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी हुई थीं. फिलहाल सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है.
About the Author

न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.