सारंडा में आईईडी ब्लास्ट से हड़कंप मच गया. नक्सल ऑपरेशन के दौरान यह हादसा हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए रांची रेफर किया जाएगा. साथ ही इलाके में अलर्ट जारी किया गया है. हादसे से बाद से सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं.
फाइल फोटो.
जानकारी के अनुसार, नक्सल गतिविधियों की सूचना पर सुरक्षा बलों की टीम जंगल में सघन तलाशी अभियान चला रही थी. इसी दौरान रास्ते में पहले से लगाए गए आईईडी में अचानक विस्फोट हो गया. विस्फोट की तीव्रता अधिक थी, जिससे अभियान में शामिल अधिकारी घायल हो गए. घायल अधिकारी को तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया. इसी बीच नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी.
नक्सलियों ने प्लांट किया था IED
घटना की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने बताया कि इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका को देखते हुए संयुक्त बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. उन्होंने कहा कि घायल अधिकारी की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर किया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से पहले से आईईडी प्लांट किया था.
इलाके में अलर्ट जारी
घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और अतिरिक्त बलों को भी तैनात किया गया है. जंगल क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिया गया है ताकि जिम्मेदार नक्सली समूह का पता लगाया जा सके. गौरतलब है कि सारंडा का इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता रहा है. यहां पहले भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है. हालिया विस्फोट के बाद एक बार फिर सुरक्षा बलों ने अभियान और तेज कर दिया है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बहाल की जा सके.
About the Author

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.