Bettiah Safest colony! इस लेख में हम आपको बेतिया के उस क्षेत्र की जानकारी दे रहे हैं, जिसे ज़िले का सबसे सुरक्षित इलाका कहा जना कहीं से भी गलत नहीं होगा. बिहार के भौगोलिक और सामाजिक गतिविधि की अच्छी जानकारी रखने वाले पूर्व शिक्षक रेमी पीटर बताते हैं कि, वर्तमान में बेतिया स्थित ऑफिसर कॉलोनी ज़िले का सबसे सुरक्षित क्षेत्र है.
क्षेत्रफल के हिसाब से पश्चिम चम्पारण बिहार का सबसे बड़ा ज़िला है. क़रीब 5228 वर्ग किलोमीटर में फैले इस ज़िले में कुल 18 प्रखंड आते हैं, जो अपनी भौगोलिक संरचना और प्राक्रतिक सुंदरता के लिए देशभर में प्रसिद्ध हैं.

जल, उपजाऊ मिट्टी और बेहतर जीवन के लिए अनिवार्य सभी संसाधनों से लैस यह ज़िला कभी अपराधिक गतिविधियों का गढ़ था, लेकिन वर्तमान में इसकी स्थिति काफी बेहतर हो चुकी है. यहां के कुछ इलाके ऐसे भी हैं, जहां की सुरक्षा में सेंध लगाना लगभग असंभव है.

बकौल रेमी पीटर, ऑफिसर कॉलोनी वो जगह है जहां जिले के सभी बड़े अधिकारियों का निवास स्थान है. जिला मजिस्ट्रेट हो या चम्पारण रेंज के उप महानिरीक्षक, सरकारी क्वार्टर के रूप में उन्हें ऑफिसर कॉलोनी स्थित रेसिडेंस ही दिया जाता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

परिणामस्वरूप इस कॉलोनी की सुरक्षा इतनी पुख्ता कर दी जाती है कि आस पास के कई क्षेत्र उससे प्रभावित होते हैं. पुलिस अधीक्षक, ज़िला दंडाधिकारी सहित अन्य कई बड़े अधिकारियों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए इस क्षेत्र में आम लोगों की आवाजाही पर भी कड़ी निगाहें रखी जाती हैं.

मजे की बात यह है कि अधिकारियों की वजह से इस कॉलोनी में बसे आम लोगों को भी बड़ी सुरक्षा का लाभ मिल जाता है. वाहनों पर बैठ रफ्तार का कहर बरपाने वाले मनचले हों या बात-बात पर उपद्रव करने वाले सरफिरे, ऑफिसर कॉलोनी के आस पास भटकना भी उनके लिए जी का जंजाल साबित हो सकता है.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.